
टैक्स वसूली अभियान तेज, 30 अप्रैल तक नहीं लगेगा अधिभार
धमतरी। नगर पालिक निगम द्वारा शहर में जल आपूर्ति व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने एवं अवैध नल कनेक्शनों पर नियंत्रण के उद्देश्य से उपायुक्त पीसी सार्वा ने राजस्व विभाग के कर्मचारियों की बैठक ली और आगामी दिनों में अवैध नल कनेक्शन की जांच करने के निर्देश दिए।बताया कि 10 दिनों के भीतर कनेक्शन वैध नहीं कराने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी, जिसमें जुर्माना, कनेक्शन विच्छेदन सहित अन्य कानूनी कार्यवाही शामिल हो सकती है।इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जल संसाधनों का सही प्रबंधन करना एवं सभी उपभोक्ताओं को समान रूप से सुविधाएं उपलब्ध कराना है।साथ ही नगर निगम द्वारा टैक्स वसूली अभियान भी तेज कर दिया गया है,नागरिकों से अपील की है कि वे अपने बकाया कर तथा वित्तीय वर्ष का भुगतान 30 अप्रैल तक जमा करने पर किसी भी प्रकार का अधिभार (पेनल्टी) नहीं लगाया जाएगा।वहीं आयुक्त ने टैक्स वसूली शत प्रतिशत करने के निर्देश दिए है।


