युवा फेस्ट-2026 में दिखी प्रतिभा की चमक,अजय चंद्राकर ने किया विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन

युवा फेस्ट-2026 ने दी प्रतिभाओं को नई पहचान : श्री चंद्राकर

धमतरी। पीजी कॉलेज परिसर में आयोजित दो दिवसीय “युवा फेस्ट-2026” के दूसरे दिन उत्साह, रचनात्मकता और युवा ऊर्जा का अनूठा संगम देखने को मिला।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक अजय चंद्राकर ने शिरकत की और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।चंद्राकर ने स्टार्टअप, एजुकेशन एवं स्किल डेवलपमेंट से जुड़ी कार्यशालाओं के साथ-साथ विद्यार्थियों द्वारा लगाए गए इतिहास, आर्ट, छत्तीसगढ़ी पहनावा एवं पारंपरिक श्रृंगार से संबंधित स्टॉलों का निरीक्षण किया।कहा कि “युवा फेस्ट जैसे आयोजन युवाओं की प्रतिभा को पहचान दिलाने और नई दिशा देने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।आज का युवा केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं है, बल्कि नवाचार, तकनीक और रचनात्मकता क्षेत्र में भी अपनी अलग पहचान बना रहा है। ऐसे आयोजन उन्हें आत्मविश्वास प्रदान करते हैं और आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।विद्यार्थियों से अपील की कि वे अपने कौशल को निरंतर निखारते रहें और राज्य तथा देश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाएं।इस आयोजन के लिए जिला प्रशासन की प्रशंसा की।वहीं कलेक्टर ने विधायक को प्रथम दिवस की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।बताया कि इस वर्ष युवा फेस्ट में लगभग 30 विभिन्न विधाओं में प्रतियोगिताएं एवं प्रदर्शन आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के लिए आकर्षक पोस्टर, सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों का प्रभावी उपयोग किया गया है, जिसके परिणामस्वरूप धमतरी सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया है।कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षणों में एआई वर्कशॉप, वीडियो एडिटिंग वर्कशॉप, कैनवा वर्कशॉप तथा लोक कलाकार आरू साहू की प्रस्तुति विशेष रूप से सराही गई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *