
धमतरी। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) धमतरी के जिलाध्यक्ष राजा देवांगन के नेतृत्व में प्रदेश के महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर कुरुद विधायक अजय चंद्राकर के नाम ज्ञापन सौंपा गया।विधायक की अनुपस्थिति में उनका ज्ञापन निज सहायक को सौंपा गया।एनएसयूआई ने बताया कि पिछले कई वर्षों से छात्र संघ चुनाव नहीं होने के कारण छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन हो रहा है। जिससे शैक्षणिक संस्थानों में संवादहीनता की स्थिति बन रही है।राजा देवांगन ने कहा कि छात्र संघ छात्रों के नेतृत्व विकास और अधिकारों की रक्षा का महत्वपूर्ण माध्यम है, जिसकी बहाली आवश्यक है।अतः ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि छात्र संघ चुनाव शीघ्र बहाल किए जाएं एवं चुनाव प्रक्रिया की स्पष्ट समय-सारणी घोषित की जाए।साथ ही संगठन ने चेतावनी भी दी है कि यदि जल्द ही निर्णय नहीं लिया गया, तो छात्रहित में उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।


