जिला कांग्रेस कमेटी में सचिव नियुक्ति, संगठन को मजबूती देने की दिशा में कदम

कुरूद निवासी मनोज राजकुमार अग्रवाल को प्रमाणपत्र देती हुई कांग्रेस जिलाध्यक्ष तारिणी चंद्राकर।
धमतरी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर संगठन सृजन अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी का विस्तार किया गया। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से  नियुक्ति करते हुए कुरूद निवासी मनोज राजकुमार अग्रवाल को जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी का सचिव नियुक्त कर सभी ने नव नियुक्त सचिव को बधाई दी है।वहीं नव नियुक्त सचिव ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने और क्षेत्र के विकास के लिए पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *