14 को सर्व सेन समाज एवं सेलून एसोशिएशन संयुक्त रूप से मनाएंगे जयंती

धमतरी सर्व सेन समाज जिला धमतरी एवं सेलून एसोशिएशन के संयुक्त तत्वावधान में 14 अप्रैल को संत शिरोमणि नंदा सेनजी महाराज की जयंती चंदापारी सेन समाज भवन में मनाया जाएगा।कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे सेनजी महाराज की पूजा अर्चना की जाएगी। तत्पश्चात 11 बजे से अतिथियों का स्वागत सम्मान एवं उद्बोधन होगा।जिसके बाद सेन भवन श्री राम हॉस्पिटल के पास महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खिलावन श्रीवास संभाग अध्यक्ष छ ग़ प्रांत नाई सेन समाज रायपुर होंगे।वहीं अध्यक्षता जिलाध्यक्ष धनसिंह सेन करेंगे। विशिष्ट अतिथि मोहित सेन संरक्षक सर्व सेन समाज जिला धमतरी, भगवानी राम शांडिल्य जिला सचिव सर्व सेन समाज जिला धमतरी, रामगोपाल सेन प्रदेश प्रतिनिधि प्रांत नाई सेन समाज छ ग़, कमलनारायण शांडिल्य उपाध्यक्ष प्रांत सेलून संघ छ ग़, देबू राम शांडिल्य पूर्व अध्यक्ष सेलून एसोशिएशन धमतरी होंगे।एवं सचिव भगवानी राम ने जिस परिक्षेत्र, तहसील में जयंती नहीं मना रहे ऐसे सामाजिक सदस्यों को धमतरी में शामिल होने की अपील की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *