
जिला अध्यक्ष ने बताया धमतरी में संगठन का गौरवशाली इतिहास
धमतरी। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर सिहावा के शीतला मंदिर प्रांगण, छिपलीपारा शक्ति केंद्र में ‘गांव चलो बस्ती चलो अभियान’ का भव्य आयोजन किया गया,जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस उपस्थिति रहे। इस दौरान प्रकाश बैस जनसमूह को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ और धमतरी जिले में भाजपा के गौरवशाली इतिहास और विकास यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डाला, बताया कि कैसे शून्य से शिखर तक का सफर तय करते हुए संगठन ने जिले के हर गांव और गरीब के दिल में अपनी जगह बनाई है,इसी कड़ी में संगठन के प्रति समर्पित निष्ठावान कार्यकर्ताओं का श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।तथा कार्यक्रम के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया, जहाँ पूर्व विधायक पिंकी शाह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अकबर कश्यप,अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा,और समस्त सक्रिय कार्यकर्ताओं सहित भारी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।एवं पूरे उत्साह के साथ संगठन की मजबूती और अंत्योदय के लक्ष्य को सफल बनाने का आह्वान किया।


