धमतरी में ध्रुव गोंड समाज का 70वां महाधिवेशन सम्पन्न

मुख्यमंत्री साय वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए

धमतरी। ग्राम गट्टासिल्ली में आदिवासी ध्रुव गोंड समाज का 70वां वार्षिक महासभा एवं महाधिवेशन संपन्न हुआ। इस आयोजन में समाज के पदाधिकारियों, युवाओं एवं बड़ी संख्या में सदस्यों की सहभागिता देखने को मिली।इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री साय वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए और समाज को संबोधित हुए, कार्यक्रम में प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित न हो पाने पर खेद व्यक्त किया तथा शीघ्र ही समाज के बीच आने का विश्वास दिलाया।कहा कि इस प्रकार के महाधिवेशन समाज की एकता, सांस्कृतिक संरक्षण और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं। ऐसे आयोजन समाज के लोगों को एक मंच पर लाकर संवाद, विचार-विमर्श और आपसी समन्वय को बढ़ावा देते हैं, जिससे समाज के साथ-साथ प्रदेश और देश के समग्र विकास को गति मिलती है।
मुख्यमंत्री ने राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि शासन का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है।कहा कि सरकार जनजातीय समुदायों के सर्वांगीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार के अवसरों के विस्तार के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।साय ने नवा रायपुर में स्थापित जनजातीय संग्रहालय का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि यह संग्रहालय जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और विरासत का सजीव प्रतिबिंब है।समाज के सभी सदस्यों से इस संग्रहालय का अवलोकन करने का आग्रह किया, ताकि आने वाली पीढ़ियां अपनी समृद्ध संस्कृति और इतिहास से जुड़ सकें।तथा कार्यक्रम के अंत में समाज के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के संदेश के प्रति आभार व्यक्त किया और समाज के उत्थान एवं विकास के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *