कुल्हाड़ी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 26 अवैध अतिक्रमण हटाए गए

धमतरी। शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व, पंचायत एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने कुरूद विकासखंड के ग्राम कुल्हाड़ी में कार्रवाई करते हुए कुल 26 अवैध अतिक्रमणों को हटाया।यह कार्रवाई अवैध कब्जों के खिलाफ की गई, जिसमें पक्के निर्माण, दीवारें तथा घेराबंदी शामिल थे।इसके पूर्व में संबंधित अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर समझाइश दी थी, जिसके परिणामस्वरूप अधिकांश लोगों ने स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने में सहयोग किया।इसी कारण पूरी कार्रवाई बिना किसी विवाद और तनाव के शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सकी।इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर,आमजन के उपयोग हेतु सुरक्षित रखना तथा ग्रामों में सुव्यवस्थित विकास सुनिश्चित करना है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *