

कांकेर।जिला पंचायत सीईओ हरेश मंडावी के द्वारा विकासखंड नरहरपुर के सुदूर ग्राम पंचायत रावस और बासपतर का निरिक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए सम्बंधित कर्मचारियों और सचिवों को निर्देशित किया।तथा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के हितग्राहियों से मिलकर जल्द आवास पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।वहीं ग्राम पंचायत बासपतर में आजीवका केंद्र का निरिक्षण किया एवं स्वं सहायता समूह की दीदियों के द्वारा किये जा रहे मछली पालन, मुर्गी पालन, किचन गार्डन का निरीक्षण भी किया।तथा ठेमा स्थित बालक छात्रावास का भी निरिक्षण किया एवं बच्चों को मिल रही सुविधाओं के बारे में पूछा और इनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।


