संगठन विस्तार को लेकर आम आदमी पार्टी द्वारा बैठक लिया गया,

बैठक में प्रमुख रूप से महासमुंद ज़ोन प्रभारी भूपेंद्र चंद्राकर,सह प्रभारी रूद्र सिन्हा, जिलाध्यक्ष विनोद,अध्यक्ष ललित नगरची उपस्तिथ थे।

धमतरी। संगठन विस्तार को लेकर कुरुद में आम आदमी पार्टी द्वारा कुरुद विधानसभा का बैठक लिया गया।बैठक में प्रमुख रूप से महासमुंद जोन प्रभारी,सह प्रभारी,जिलाध्यक्ष विनोद सचदेव यूथ विंग अध्यक्ष उपस्तिथ रहे।बैठक में संगठन को कैसे विस्तार करना हैं उसको लेकर चर्चा की।जोन प्रभारी ने कहा पार्टी पुरे ताकत से इस बार छत्तीसगढ़ के हर जिले मे चुनाव लड़ेगी जिसके लिए सदस्य्ता अभियान छत्तीसगढ़ में चल रहा हैं।जोन उपाध्यक्ष ने कहा हमें जिला के हर ब्लाक में ब्लाक अध्यक्ष को लेकर गांव गांव जाना हैं और छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा के दौरान दिल्ली के शिक्षा नीति और स्वास्थ नीति को बताते हुए लोगो को पार्टी के प्रति जागृति करना हैं।वहीं अध्यक्ष ने कहा की आने वाले समय में पार्टी शिक्षा के स्तर में सुधार लाने के लिए कालेजों में भी यूथ विंग की नियुक्ति करेगी,आप पार्टी एक ईमानदार पार्टी हैं, जो भरस्टाचार के खिलाफ आवाज उठाते हुए आई हैं और आगे भी भरस्टाचार को उजागर करते रहेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *