
धमतरी। सहायक संचालक उद्यान,द्वारा जिले की शासकीय उद्यान रोपणियों में लगे आम मातृवृक्षों के फलबहार की नीलामी का कार्यक्रम आयोजित किया गया है।जिसके अनुसार, शासकीय उद्यान रोपणी बिन्द्रानवागांव (विकासखंड धमतरी) में 15 अप्रैल इसी प्रकार भाठागांव (विकासखंड कुरूद) में 16 अप्रैल को वहीं सेमरा (विकासखंड नगरी) में 17 अप्रैल शुक्रवार को नीलामी संपन्न होगी।अतः जो भी इच्छुक व्यक्ति नीलामी में भाग लेना चाहते हैं, वे नीलामी से पूर्व संबंधित रोपणियों में जाकर आम फलबहार का अवलोकन कर सकते हैं तथा नीलामी की नियम एवं शर्तों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।तथा नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने हेतु इच्छुक व्यक्तियों को संबंधित रोपणी कार्यालय में 5000 रुपए की अमानत राशि जमा करनी होगी। इसके पश्चात ही नीलामी में भाग लेने की अनुमति दी जाएगी।


