
धमतरी। जिले के डूबान प्रभावित दूरस्थ क्षेत्रों के ग्रामीणों को राजस्व संबंधी कार्यों के त्वरित एवं सुलभ निराकरण की दिशा में विकासखंड नगरी के ग्राम पंचायत बोरई में लिंक कोर्ट का शुभारंभ किया गया।यह लिंक कोर्ट अब प्रत्येक शुक्रवार को नियमित रूप से आयोजित किया जाएगा, जिससे ग्रामीणों को अपने ही क्षेत्र में न्यायिक सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।आज आयोजित प्रथम लिंक कोर्ट में खाता बटवारे से संबंधित तीन प्रकरण प्रस्तुत हुए, जिनकी सुनवाई प्रारंभ की गई। इस अवसर पर राजस्व निरीक्षक, हल्का पटवारी, रीडर, सरपंच, कोटवार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।वहीं ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे अत्यंत उपयोगी बताया।इससे पूर्व गुरुवार को विकासखंड धमतरी के ग्राम अकलाडोंगरी में भी लिंक कोर्ट की शुरुआत की गई है।कलेक्टर ने कहा कि,लिंक कोर्ट की यह व्यवस्था शासन की मंशा के अनुरूप है, जिससे राजस्व प्रकरणों का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी निराकरण संभव होगा। भविष्य में इसे अन्य क्षेत्रों में भी विस्तारित किया जाएगा।


