राजस्व पखवाड़ा शिविरों से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित समाधान

धमतरी। जिले के सभी तहसीलों में आमजन की राजस्व संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु राजस्व पखवाड़ा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। राज्य शासन के निर्देशानुसार 1 अप्रैल से 15 जून तक तीन चरणों में आयोजित शिविरों के माध्यम से नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा जैसे प्रकरणों का मौके पर ही समाधान किया जा रहा है।प्रथम चरण (1 से 15 अप्रैल) के अंतर्गत जिले के ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर पटवारी एवं लोक सेवा केंद्र के माध्यम से आवेदनों का त्वरित निराकरण किया जा रहा है।अब तक जिले में कुल 85 से अधिक शिविर आयोजित किए जा चुके हैं।
शिविरों में राजस्व अमला, पटवारी, आरआई एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहकर ग्रामीणों की समस्याएं सुन रहे हैं तथा मौके पर समाधान सुनिश्चित कर रहे हैं।इससे ग्रामीणों को तहसील कार्यालय के चक्कर लगाने से राहत मिल रही है।कलेक्टर ने कहा कि “राजस्व पखवाड़ा शिविर शासन की जनहितकारी पहल है, जिसका उद्देश्य आम नागरिकों को गांव में ही त्वरित एवं पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराना है।अतःसभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि प्राप्त आवेदनों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण हो और अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिले।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *