धमतरी। कलेक्टर ने अपर कलेक्टर पवन प्रेमी के अवकाश अवधि में उन्हें सौंपे गए सभी कार्यों को अपर कलेक्टर,इंदिरा देवहारी को पूर्व में सौंपे गए कार्यों के साथ-साथ अतिरिक्त प्रभार अस्थायी रूप से सौंपा है।देवहारी को वित्त/स्थापना शाखा, नाजरात, सांख्यिकी लिपिक, राजस्व कार्यालय, न्यायालयों का निरीक्षण/पर्यवेक्षण राजस्व प्रकरणों का निराकरण, नजूल अधिकारी के सम्पूर्ण दायित्वों का निर्वहन, धारा-109, 110 के तहत नामांतरण, नवीनीकरण, कर निर्धारण का दायित्व सौंपा गया है।उन्हें उप जिला निर्वाचन अधिकारी (सामान्य/स्थानीय निर्वाचन), नोडल अधिकारी परीक्षा शाखा, लोकसभा/राज्यसभा/विधानसभा/स्थगन/ ध्यानाकर्षण प्रश्नों का समयावधि में सक्षम अधिकारी से अनुमोदन कराकर निराकरण करने की जिम्मेदारी भी दी गई है। रोस्टर अनुसार जिला कार्यालयों की शाखाओं एवं सभी अधीनस्थ राजस्व विभाग के कार्यालय का निरीक्षण, स्टेशनरी एवं प्रपत्र, प्रभारी अधिकारी आबकारी विभाग, राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस कार्यक्रम के अंतर्गत स्वान, ई- डिस्ट्रिक्स, सीएससी, चॉईस परियोजना एवं लोकसेवा केन्द्र तथा जिले के आईटी से संबंधित सभी कार्यों के लिए पदेन सचिव एवं प्रभारी अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंस/वेब इनफार्मेशन, मैनेजर, प्रभारी अधिकारी एनआईसी का दायित्व सौंपा गया है।


