
धमतरी। पोषण आहार अभियान के तहत सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में न्योता भोज का आयोजन किया जा रहा है।इसी के तहत ग्राम पंचायत बोड़रा के आँगनबाड़ी क्रमांक 3 में कार्यकर्ता टिकेश्वरी साहू के सहयोग से न्योता भोज का आयोजन किया गया।जिसमें तीनों आँगनबाड़ी के 40 बच्चों को पूरक पोषण आहार के रूप में पूड़ी, खीर, बड़ा, दाल, चावल सब्जी आदि का वितरण किया गया, वही सभी बच्चों को पत्रकार पुष्पेंद्र साहू, द्वारा पानी बॉटल वितरित किया गया।


