धमतरी में रोजगार मेला का आयोजन,

200 पदों पर होगी भर्ती

धमतरी। जिले के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 15 अप्रैल को लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।इस मेले में निजी संस्थाओं द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी,जिसमें क्लाइंट डिलाइट एग्जीक्यूटिव और डाटा एंट्री ऑपरेटर के 50-50 पदों सहित सपोर्ट एग्जीक्यूटिव के 100 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस प्रकार कुल 200 रिक्त पदों के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।अतःमेले में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों को दिए गए पंजीयन लिंक https://forms.gle/DCxRYF5rgLk7VE558 के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन कराना होगा।तथा संबंध में अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर’ 98267-70656 पर भी संपर्क कर सकते है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *