
धमतरी। ग्राम पंचायत करैहा आश्रित गांव सारंगपुरी में सीसी रोड़ निर्माण के लिए भूमि-पूजन हुआ।मुख्य अतिथि रूप में जिला पंचायत सदस्य अजय ध्रुव शामिल हुए।कहा कि गांव के चौंक से निचेपारा जाने वाला मार्ग हमेशा बारिश के दिनों में कीचड़ से भरा रहता था।अब सीसी रोड निर्माण से इस मार्ग में चलने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।एवं स्कूली बच्चों को भी विद्यालय आने जाने के लिए किचड़ युक्त रास्ते से छुटकारा मिल जाएगा।इस अवसर पर सरपंच राधेश्याम नेताम,सरपंच करैहा, गोवर्धन मरकाम ग्राम पटेल, केशव गंजीर, पुना राम साहू, छन्नू राम साहू, इंदल प्रजापति, नोहर मरकाम, रेवती नेताम, जमुना मरकाम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।


