प्रभु यीशु मसीह के पुनरुत्थान की स्मृति में मसीही समाज ने मनाया ईस्टर

कार्यक्रम की प्रस्तुति देते हुए बच्चे।

धमतरी। मसीही समाज द्वारा पवित्र पर्व ईस्टर के अवसर पर मेनोनाईट चर्च में विशेष आराधना सभा एवं विविध धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रभु की स्तुति, प्रार्थना और संदेशों के माध्यम से ईस्टर के महत्व को आत्मसात किया।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, प्रभु यीशु मसीह ने समस्त मानव जाति के पापों के प्रायश्चित के लिए स्वयं को क्रूस पर बलिदान कर दिया। किंतु वे तीसरे दिन पुनः जीवित हो उठे।पुनरुत्थान के बाद अपने शिष्यों को 40 दिनों तक दर्शन देकर अपने जीवित होने का प्रमाण दिया।ईस्टर का संदेश आशा, विश्वास और अनंत जीवन का प्रतीक है।यीशु मसीह ने अपने अनुयायियों को प्रचार का आदेश देते हुए कहा कि स्वर्ग और पृथ्वी का समस्त अधिकार उन्हें प्रदान किया गया है। मसीही समाज इस दिन को पुनरुत्थान दिवस के रूप में मनाता है, जो एक नए आध्यात्मिक जीवन और विश्वास की प्रेरणा देता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *