
जिले में 2.70 लाख पात्र महिला हितग्राहियों का होगा ई-केवाईसी
धमतरी। महतारी वंदन योजना के अंतर्गत अब सभी महिला हितग्राहियों का ई-केवाईसी अनिवार्य कर दिया गया है।यह अभियान 1 अप्रैल से 30 जून तक संचालित होगा।जिले में लगभग 2.70 लाख पात्र महिला हितग्राहियों का ई-केवाईसी किया जाना प्रस्तावित है।इसके लिए हितग्राहियों को अपने आधार नंबर,महतारी वंदन योजना का पंजीकरण मोबाइल नंबर,लेकर अपनी नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर में जाकर बायोमेट्रिक के माध्यम से अपनी पहचान सत्यापित करनी होगी।इस प्रक्रिया से वास्तविक एवं पात्र हितग्राहियों की पहचान सुनिश्चित की जाएगी।ई-केवाईसी को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए ब्लॉक स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज जनपद पंचायत कुरूद में आयोजित हुआ, जिसमें लगभग 100 सीएससी संचालक (वीएलई), महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी को कार्य की प्रक्रिया, तकनीकी पहलुओं और दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी गई।इससे पहले धमतरी (ग्रामीण/शहरी) 1 अप्रैल को आयोजित हुआ था। तथा आगामी 6 अप्रैल को मगरलोड और नगरी में 7 अप्रैल को आयोजित होगा।


