
सोसायटियों व निजी खाद दुकानों को फिलहाल खाद बेचने शासन स्तर से प्रतिबंध
धमतरी। यूरिया, डीएपी समेत सभी प्रकार के खाद को बेचने के लिए इन दिनों शासन की ओर से प्रतिबंध लगा हुआ है।जब तक शासन से नया सेटअप लांच नहीं किया जाता, तब तक किसानों को खाद वितरण बंद है।वहीं जिलेभर के किसी भी निजी खाद दुकान के संचालक भी कोई भी खाद नहीं बेच सकता,यह जानते हुए भी कुछ निजी व्यवसायी कालाबाजारी करके किसानों को 266.50 रुपये के यूरिया खाद को सीधे 500 से 550 रुपये तक बेच रहा है।रबी सीजन में उड़द-मूंग की खेती करने वाले किसान इस खाद को दोगुना दाम पर खरीद भी रहे हैं, जो चिंता का विषय है।ऐसे संचालकों के खिलाफ शासन स्तर से सख्त कार्रवाई हो सकती है।जिले में यूरिया, सुपर फास्फेट, डीएपी, पोटाश, एनपीके समेत अन्य खाद के 14360 टन अग्रिम भंडारण है।नया सेटअप लांच होने के बाद खरीफ खेती-किसानी के लिए किसानों को जल्द ही खाद का वितरण किया जाएगा।जिसका अप्रैल में लांच होने की संभावना है, ऐसे में किसानों को जल्द ही खाद का वितरण हो सकता है।


