डुबान प्रभावित ग्रामीणों के बीच पहुंचे कलेक्टर, समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा

कलेक्टर की चौपाल,उरपुटी में विकास, विश्वास और सहभागिता का सशक्त संदेश

धमतरी। डुबान प्रभावित ग्राम उरपुटी में कलेक्टर ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों से बातचीत कर गांव के समग्र विकास से जुड़े मुद्दों पर ग्रामीणों की समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं गंभीरता से सुनीं तथा समाधान की दिशा में त्वरित पहल का भरोसा दिलाया।
चौपाल के दौरान कलेक्टर ने ग्रामीणों के बीच बैठकर आजीविका, मूलभूत सुविधाएं, बिजली, पेयजल, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की।ग्रामीणों से सीधे बातचीत करते हुए विद्युत आपूर्ति, सड़क एवं पुल-पुलिया निर्माण, परिवहन सुविधा, धान खरीदी केंद्र की दूरी सहित शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे महतारी वंदन योजना एवं भूमिहीन कृषि मजदूर योजना के क्रियान्वयन की जानकारी ली।तथा स्थानीय आजीविका को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कलेक्टर ने तेंदूपत्ता, महुआ संग्रहण और मछली पालन की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया तथा इन क्षेत्रों में और बेहतर संभावनाओं को विकसित करने पर जोर दिया।साथ ही किसानों को पारंपरिक खेती के साथ दलहन एवं तिलहन फसलों को अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि फसल विविधीकरण से न केवल आय में वृद्धि होगी, बल्कि कृषि जोखिम भी कम होगा।वहींग्राम सरपंच द्वारा मछली पालन के लिए नाव, जाल और अन्य संसाधनों की आवश्यकता रखने पर कलेक्टर ने मत्स्य एवं कृषि विभाग को निर्देश दिए कि पात्र मछुआरों को आवश्यक संसाधन और इच्छुक किसानों के किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) प्रकरण प्राथमिकता से तैयार किए जाएं।जिससे सामूहिक आय में वृद्धि संभव हो सके।वन संसाधनों की उपलब्धता को देखते हुए कलेक्टर ने बकरी पालन को एक प्रभावी आजीविका विकल्प बताते हुए पशुपालन विभाग को प्रशिक्षण और आवश्यक सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए।कहा कि स्थानीय संसाधनों के अनुरूप आजीविका के मॉडल विकसित करना ही स्थायी विकास की कुंजी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *