बड़ौदा आर-सेटी द्वारा निःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण का आयोजन

इच्छुक अभ्यर्थी 7 अप्रैल को प्रातः 10 बजे प्रशिक्षण स्थल पर अपना पंजीयन करा सकते हैं।

धमतरी। जिले के युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने एवं स्वरोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बड़ौदा आर-सेटी धमतरी द्वारा कम्प्यूटर प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है।इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों को कम्प्यूटराइज्ड अकाउंटिंग (टैली), जीएसटी, एमएस एक्सेल, एमएस वर्ड, पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन, ई-मेल संचालन, हिन्दी एवं अंग्रेजी टाइपिंग स्पीड तथा कम्प्यूटर की बेसिक प्रैक्टिकल जानकारी प्रदान की जाएगी।प्रशिक्षण की अवधि कुल 38 दिवस निर्धारित की गई है।यह प्रशिक्षण पूर्णतः निःशुल्क एवं आवासीय सुविधा के साथ आयोजित किया जा रहा है।प्रशिक्षण में केवल 35 सीटें आरक्षित हैं, अतः इच्छुक अभ्यर्थियों समय पर उपस्थित हो कर अपने साथ निम्नलिखित दस्तावेजो एवं 4 पासपोर्ट साइज फ़ोटो, आधार कार्ड, बीपीएल राशन कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंक पासबुक, लाना अनिवार्य है।चयन प्रक्रिया में प्राथमिकता आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग एवं स्वरोजगार के इच्छुक युवाओं को दी जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *