भाजपा प्रशिक्षण महाभियान का समापन,

कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह और संगठनात्मक ऊर्जा

धमतरी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान का दो दिवसीय कार्यक्रम आज संपन्न हुआ।समापन सत्र में महापौर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को विस्तार से रखा।कहा कि सरकार का मूल उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना है।मोदी के नेतृत्व में देश ने कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, आवास और आधारभूत संरचना,उज्ज्वला योजना,आयुष्मान भारत योजना,जैसे क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति देखने को मिली है।कहा कि राज्य सरकार भी जनहित के मुद्दों पर गंभीरता से काम कर रही है और धमतरी सहित पूरे प्रदेश में विकास कार्यों को गति दी जा रही है। शहर में सड़क, नाला, पेयजल, स्वच्छता और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।महापौर ने कहा कि ऐसे शिविर कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ संगठनात्मक कौशल विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं।इसमें पार्टी की रीति-नीति, इतिहास, सिद्धांत और वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों की जानकारी दी गई, ताकि कार्यकर्ता आम जनता से प्रभावी संवाद स्थापित कर सकें। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं और आमजन की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाएं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *