
उपस्थित जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने भी शिवाजी महाराज के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
धमतरी। वीरता, साहस और स्वराज के प्रतीक छत्रपति शिवाजी महाराज की पुण्यतिथि के अवसर पर महापौर ने शिवाजी को नमन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों को याद किया।कहा कि वे भारतीय इतिहास के अद्वितीय योद्धा थे, जिन्होंने अपने पराक्रम और दूरदर्शिता से स्वराज की स्थापना की।वे केवल एक शक्तिशाली राजा ही नहीं, बल्कि जनकल्याण के प्रति समर्पित शासक भी थे, जिन्होंने समाज के हर वर्ग के हितों की रक्षा की। महापौर ने युवाओं से आह्वान किया कि वे शिवाजी के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।आज के समय में भी शिवाजी की नीतियां, प्रशासनिक कौशल और देशभक्ति की भावना उतनी ही प्रासंगिक है, जितनी उस दौर में थी।


