
धमतरी। ग्राम अरोद (ली) में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर क्षेत्र के युवाओं की टीम युवा शक्ति द्वारा आंगनबाड़ी में भव्य तिथि भोज का आयोजन किया गया।एवं श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों के लिए प्रसाद व्यवस्था की गई,कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान जी की पूजा-अर्चना और आरती से की गई।तत पश्चात भक्तों को भोजन वितरित किया गया।इस आयोजन में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरी व्यवस्था को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।युवा शक्ति के सदस्यों ने बताया कि इस तरह के धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज में एकता, सेवा भावना और भाईचारे को बढ़ावा देना है।लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए आयोजकों को शुभकामनाएं दीं।


