
घरेलू विवाद बना हत्या की वजह – दोनों आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए जेल
धमतरी। 30 मार्च को ग्राम हरदी में नवविवाहिता की मृत्यु की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।एवं मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण, परिस्थितिजन्य साक्ष्य संकलन एवं गवाहों के कथनों के आधार पर पर बारीकी से जांच की।शव परीक्षण रिपोर्ट में मृत्यु का कारण श्वास अवरुद्ध पाए जाने पर मामला स्पष्ट रूप से हत्या का होना प्रमाणित हुआ।विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आया कि मृतिका का अपने पति के साथ संतान को लेकर अक्सर विवाद होता था।इस दिन भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ,जिस पर आरोपी ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी का गला रस्सी से दबाकर हत्या कर दी।पुलिस की पूछताछ एवं सतत निगरानी के चलते आरोपी चन्द्रशेखर यादव,उम्र 26 वर्ष,ने अपना जुर्म स्वीकार किया,वहीं आरोपी की मां रिना बाई यादव,उम्र 46 वर्ष,ने घटना की साक्ष्य को छुपाने की कोशिश एवं पुलिस को गुमराह करने के प्रयास करने पर उनके विरुद्ध भी कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया गया।तथा दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 103(1), 238(क) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।


