आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पर सख्ती

कलेक्टर के निर्देश पर सघन जांच अभियान जारी

धमतरी। कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में एलपीजी, पेट्रोल, डीजल, उर्वरक एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।जिसके अनुसार आज अनुविभागीय अधिकारी,तहसीलदार एवं खाद्य निरीक्षक की टीम ने अर्जुनी चौक स्थित शिव ऑटोमोबाइल फ्यूल का निरीक्षण किया।इस दौरान भौतिक सत्यापन में फर्म में डीजल 108.73 लीटर एवं पेट्रोल 46.19 लीटर अधिक पाया गया।जिस पर संबंधित फर्म के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की गई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *