अवैध महुआ शराब के विरुद्ध कार्यवाही

आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर 35 लीटर शराब कीमती 7000/- रूपये किया गया जब्त

धमतरी। थाना रूद्री पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि रामा टिकरा गंगरेल क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध रूप से महुआ शराब का बिक्री कर रहा है।जिस पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मुखबिर के बताए स्थान पर घेराबंदी कर रेड की गई।इस दौरान आरोपी विष्णु राम निषाद, उम्र 62 वर्ष,को अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।तथा आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2)आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर,आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।


Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *