

कहा-अहिंसा और सत्य का संदेश आज भी प्रासंगिक
धमतरी। महापौर के नेतृत्व में पार्षदों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने जैन समाज द्वारा भगवान महावीर की जयंती के पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा का गोलबाजार के पास विधिवत पूजा-अर्चना कर अभिनंदन किया गया।इस दौरान महापौर सहित जनप्रतिनिधियों ने महावीर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर प्रदेश एवं नगरवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।महापौर कहा कि महावीर का जीवन संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणास्रोत है।सत्य, अहिंसा, अपरिग्रह और करुणा का जो संदेश दिया, वह आज भी उतना ही प्रासंगिक है।वर्तमान समय में जब समाज विभिन्न चुनौतियों का सामना कर रहा है, ऐसे में महावीर के सिद्धांत हमें सही दिशा दिखाते हैं।यदि हर व्यक्ति उनके बताए मार्ग पर चले तो समाज में शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारा और अधिक मजबूत होगा।इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से न केवल आध्यात्मिक चेतना का प्रसार होता है, बल्कि समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी होता है।यह आयोजन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को जीवित रखने का भी कार्य करते हैं।इस अवसर पर जैन समाज को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दिए।


