कृष्णा पब्लिक स्कूल में समर कैंप का समापन एवं नई शाखा का शुभारंभ

धमतरी। कृष्णा पब्लिक स्कूल द्वारा आयोजित समर कैंप का समापन हर्षोल्लास के साथ किया गया।साथ ही रत्नाबांधा में विद्यालय की नई शाखा का भी शुभारंभ किया गया, जिससे क्षेत्र में शिक्षा के विस्तार को नई दिशा मिलेगी।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। तत पश्चात अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया गया।समर कैंप में विभिन्न विद्यालयों से आए बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बच्चों ने रचनात्मक गतिविधियों में हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। साथ ही,बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया।इस दौरान अभिभावकों के लिए भी अनेक रोचक खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने सक्रिय रूप से भाग लेकर कार्यक्रम का आनंद लिया।इस अवसर पर विद्यालय कि डायरेक्टर अनुपमा उपाध्याय ने कहा कि समर कैंप बच्चों के सर्वांगीण विकास का एक महत्वपूर्ण माध्यम है, जहाँ वे पढ़ाई के साथ-साथ अपनी रचनात्मकता, आत्मविश्वास और प्रतिभा को निखारते हैं।एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग और विश्वास से ही ऐसे कार्यक्रम सफल हो पाते हैं।वहीं प्राचार्य ने कहा कि कम समय में बच्चों ने जिस उत्साह और मेहनत से अपनी प्रस्तुतियाँ तैयार कीं, वह अत्यंत सराहनीय है।कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए विद्यालय और अभिभावकों का सहयोग अत्यंत आवश्यक है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *