

अभिभावकों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन
धमतरी। जिले के कुरूद क्षेत्र में स्थित सेंट आंस इंग्लिश मीडियम स्कूल बंजारी द्वारा कलेक्टर कार्यालय में दिए गए आवेदन में प्राचार्य ने बताया कि हमारे यहां कक्षा नर्सरी से 10 वीं तक 720 छात्र छात्राएं अध्ययनरत् है।लेकिन स्कूल से 300 मीटर की दूरी पर डामर फैक्ट्री है,जहां से निकलने वाले अत्याधिक धुआं, जहरीली गैस और धूल के कण से अध्ययनरत बच्चो एवं कार्यरत् शिक्षक शिक्षिकाओं में सांस लेने, आँखों में जलन व खांसी जैसी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।अभिभावकों का कहना है कि कई बार प्रशासन को इस समस्या से अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। “हम अपने बच्चों को पढ़ने भेजते हैं, न कि जहरीली हवा में बीमार होने के लिए,”स्थानीय निवासियों ने भी विरोध दर्ज कराया है।डामर प्लांट न केवल स्कूल के लिए बल्कि पूरे इलाके के लिए स्वास्थ्य खतरा बन चुका है।पर्यावरण नियमों की अनदेखी करते हुए प्लांट का संचालन किया जा रहा है।अतःस्कूल में बच्चों एवं पालकों की चिंता को ध्यान में रखते हुए फैक्ट्री का निरीक्षण करवाएं व इसे अन्य स्थान पर स्थानांतरित करवाएं।एवं अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।


