
200 पदों पर होगी भर्ती
धमतरी। जिले के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए 10 अप्रैल को लाईवलीहुड कॉलेज में रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा।जिसमें निजी संस्था के नियोक्ताओं द्वारा क्लाईंट डिलाईट एक्जीक्यूटिव और डाटा एंट्री ऑपरेटर के 50-50 तथा सपोर्ट एक्जीक्यूटिव के 100 पदों पर भर्ती की जाएगी। कलेक्टर ने जिले के विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देशित किया है कि वे अपनी संस्थान से शिक्षा प्राप्त कर चुके या अध्ययनरत युवाओं का समुचित परामर्श कर इच्छुक युवओं को रोजगार मेला में सम्मिलित करना सुनिश्चित करें।इच्छुक युवाओं की सूची 2 अप्रैल तक उपलब्ध कराना कराएं।


