जिले की 80 महिलाएं मिलेट्स व फूड प्रोसेसिंग सीखने मध्यप्रदेश रवाना

महापौर ने सुबह 11 बजे हरी झंडी दिखाकर बसों को किया रवाना

धमतरी। महिला एवं बाल विकास विभाग के दिशा दर्शन भ्रमण कार्यक्रम के तहत जिले के स्व-सहायता समूहों की 80 महिलाओं को अध्ययन भ्रमण के लिए मध्यप्रदेश रवाना किया गया।यह कार्यक्रम महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और आजीविका कौशल को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। भ्रमण के दौरान महिलाएं जिला डिबौरी (मध्यप्रदेश) में स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार किए जा रहे मिलेट्स एवं फूड प्रोसेसिंग उत्पादों की तकनीक, मशीनों का उपयोग, मार्केटिंग व्यवस्था, बैंक लिंकेज, सब्सिडी और अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन करेंगी।इस कार्यक्रम में जिले के सभी विकासखंडों की सक्रिय महिलाएं शामिल हैं, जो अपने समूहों के माध्यम से विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थों का उत्पादन कर रही हैं। ये महिलाएं 31 मार्च को भ्रमण पूर्ण कर वापस लौटेंगी।यात्रा के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पर्यवेक्षक के रूप  ड्यूटी लगाई गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *