

सैकड़ों लोगों ने लिया लाभ, रंजना साहू हुई शामिल
धमतरी। सकल जैन श्रीसंघ के तत्वावधान में आचार्य भगवान 1008 श्री रामलाल के जन्मदिवस के पावन अवसर पर लक्ष्मी बाई लुनिया की पुण्य स्मृति में लुनिया परिवार एवं समता युवा मंच धमतरी के सहयोग से विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना डीपेंद्र साहू शामिल हो कर अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाते हुए रक्तचाप, शुगर एवं अन्य जांच कराई।कहा कि आज के इस व्यस्त जीवन और बढ़ती स्वास्थ्य चुनौतियों के दौर में इस प्रकार के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन वास्तव में अत्यंत उपयोगी और प्रेरणादायक पहल है, एक ही स्थान पर विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जांच, परामर्श और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराना निश्चित ही जनसेवा का श्रेष्ठ उदाहरण है।विशेष रूप से कृत्रिम पैर वितरण न केवल शारीरिक सहारा देती है, बल्कि जरूरतमंदों के जीवन में आत्मविश्वास और नई उम्मीद भी जगाती है। मैं सकल जैन श्रीसंघ धमतरी, लुनिया परिवार एवं समता युवा मंच को इस सराहनीय पहल के लिए बधाई देती हूं मुझे विश्वास है कि भविष्य में भी आप सभी इसी तरह सेवा, सहयोग और समर्पण से समाजहित में कार्य करते रहेंगे और अन्य संस्थाओं के लिए भी प्रेरणा बनेंगे। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को ऐसे आयोजनों से जुड़कर सेवा कार्यों में भागीदारी निभानी चाहिए।


