
धमतरी। मकेश्वर वार्ड में प्रधानमंत्री मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” का 132वां संस्करण बड़े ही उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में सुना गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में महापौर उपस्थिति रही।कहा कि “मन की बात”देशवासियों को एक सूत्र में जोड़ने का सशक्त माध्यम है, जो समाज में सकारात्मक सोच, जनजागरूकता एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को निरंतर प्रोत्साहित करता है।प्रधानमंत्री के प्रेरणादायक विचार हम सभी के लिए मार्गदर्शक हैं। अतःनागरिकों से आह्वान किया कि वे इन संदेशों को अपने जीवन में आत्मसात कर समाज एवं देश के विकास में सक्रिय योगदान दें।इस कार्यक्रम में वार्ड के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता रही।


