बिना वैध दस्तावेज के चोरी का सामान रखने वाले दो आरोपियों पर कार्यवाही,

दोनों कार्यवाहियों में कुल 1430 किलोग्राम संदिग्ध लोहा-टीन सामग्री बरामद

धमतरी। पुलिस की सयुक्त कार्यवाही द्वारा अलग-अलग स्थानों पर कबाड़ी दुकानों में दबिश देकर कार्यवाही की गई।थाना सिटी कोतवाली मुखबिर सूचना पर रतन कॉलोनी, दानी टोला स्थित कबाड़ी दुकान में दबिश दी गई।एवं तलाशी के दौरान लोहे का एंगल, पाइप, जाली एवं राइस मिल का लोहा बरामद हुआ।तथा दुकान संचालक नविद परवेज ने वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।वहीं थाना अर्जुनी ग्राम कोलियारी बाजार चौक के पास मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर कबाड़ी दुकान में दबिश दी गई।तलाशी के दौरान लोहे एवं टीन के छड़, राड़, एंगल एवं पाइप भारी मात्रा में पाए गए।
दर्शन सिंह ध्रुव कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।जिस पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 106 बीएनएसएस.एवं प्रतिबंधक धारा 170, 126, 135(3) के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय के माध्यम से जेल भेजा गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *