
24 घंटे रहेगी मॉनिटरिंग
धमतरी। कलेक्टर के निर्देश पर जिले में एलपीजी, पेट्रोल, डीजल, उर्वरक सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था की सतत निगरानी के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।यह निर्णय पश्चिम एशियाई संकट के मद्देनजर संभावित आपूर्ति प्रभाव को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार, कंट्रोल रूम का दूरभाष क्रमांक 07722-232249 निर्धारित किया गया है।इस कंट्रोल रूम के नोडल अधिकारी के रूप में सहायक खाद्य अधिकारी भेलेन्द्र को नियुक्त किया गया है।तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की 24 घंटे ड्यूटी लगाई गई है, ताकि किसी भी प्रकार की सूचना या शिकायत पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। यह कंट्रोल रूम आज से ही प्रभावशील हो गया है।


