
धमतरी।जिले में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत राजस्व विभाग एवं नगर निगम द्वारा तुषार राजपुरिया, संजय दास और समीर कुकरेजा द्वारा ग्राम हटकेशर में स्थित अपनी कृषि भूमि पर बिना डायवर्सन कराए मुरूम डालकर भूमि का स्वरूप बदला जा रहा था और अवैध विकास कार्य किए जा रहे थे।इसी तरह ओजस सिन्हा की भूमि पर बिना टाउन एंड कंट्री प्लानिंग से ले-आउट स्वीकृति और बिना डायवर्सन के सड़क निर्माण कर अवैध प्लॉटिंग की जा रही थी।वहीं सीमा हरदेल पर प्लॉटिंग के मामले में भी कार्रवाई की गई है।इसके पूर्व में नोटिस जारी कर कार्य रोकने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन पालन नहीं होने पर यह कार्रवाई की गई।
संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी मशीन से अवैध रूप से बनाए गए मार्ग को ध्वस्त किया और उपयोग में लाई गई मुरूम सहित अन्य सामग्री को जब्त कर लिया।साथ ही संबंधित व्यक्तियों को बिना अनुमति प्लॉटिंग न करने की चेतावनी दी गई है।


