

मूलभूत सुविधा के लिए तरस रहे लोग: भूपेश बघेल
धमतरी। ग्राम तेलिनसत्ती ओवरब्रिज के पास ग्रामीण कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का स्वागत किया।बघेल ने कहा कि देश में संकट का दौरा आ गया है।समय पर गैस सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है,पहले अप्रैल माह में ही यूरिया खाद का स्टॉक होना शुरू हो जाता था।खाद अब तक यहां नहीं पहुंच पाया है। वहीं विधायक ओंकार साहू ने कहा कि बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ ने विकास की नई दिशा पाई है,किसानों, युवाओं और आम जनता के हित में किए गए कार्यों ने प्रदेश को मजबूत आधार दिया है। कार्यकर्ताओं का उत्साह इस बात का संकेत है कि संगठन आने वाले समय में और अधिक सशक्त होगा।इस दौरान कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण भाजपा कार्यकर्ताओं का कांग्रेस में प्रवेश रहा।पूर्व जनपद अध्यक्ष के नेतृत्व में पांच भाजपा कार्यकर्ताओं को बघेल ने गमछा पहनाकर कांग्रेस में शामिल कराया। इनमें भानपुरी के पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष छबिलाल साहू, नारायण साहू, मणि राम साहू, ओमप्रकाश सिन्हा और पूजा यादव शामिल हैं।छबिलाल ने कहा कि कांग्रेस देश को आज़ादी दिलाने वाली पार्टी है और इसकी नीतियों से प्रभावित होकर यह निर्णय लिया है।कहा कि कांग्रेस शासनकाल में गांव-गांव में नहर, सड़क और नाली निर्माण जैसे विकास कार्य हुए, जिनका लाभ आज भी ग्रामीणों को मिल रहा है।इस नवप्रवेशी कार्यकर्ताओं का कांग्रेस परिवार में स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया गया।


