नशे के खिलाफ साइकिल पर जंग

धमतरी के तुलसीराम निकले नेपाल

कोई भी युवा नशे की वजह से अपना भविष्य बर्बाद न करे। अगर मेरी इस यात्रा से एक भी जीवन बदलता है, तो यह सफर सफल होगा- तुलसीराम

धमतरी। जब इरादे मजबूत हों, तो रास्ते खुद-ब-खुद बन जाते हैं। कुछ ऐसा ही जज़्बा लेकर ग्राम चर्रा के 35 वर्षीय युवा तुलसीराम साहू एक बार फिर समाज को नई दिशा देने निकल पड़े हैं।
कलेक्टर की प्रेरणा और समाज कल्याण विभाग के मार्गदर्शन में तुलसीराम नेपाल स्थित राधा स्वामी सत्संग व्यास डेरा की ओर यात्रा पर रवाना हुए।इस सफर को हरी झंडी दिखाकर जिला पंचायत सीईओ तुलसीराम से बातचीत कर उनके हौसले को और मजबूती दी और सुरक्षित व सफल यात्रा की शुभकामनाएं दीं।यह यात्रा सिर्फ किलोमीटरों की दूरी तय करने के लिए नहीं है, बल्कि उन युवाओं तक संदेश पहुंचाने का एक प्रयास है, जो नशे की गिरफ्त में अपनी जिंदगी खो रहे हैं। तुलसीराम का मानना है कि नशा केवल व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को अंदर से खोखला कर देता है।इससे पहले भी तुलसीराम ने कई ऐतिहासिक यात्राएं की हैं।उनका उद्देश्य समाज को जागरूक करना, युवाओं को सही राह दिखाना।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *