पुलिस द्वारा जुआ खेलते 5 जुआरियों को किया गिरफ्तार

काट-पत्ती जुए पर पुलिस का शिकंजा, नगदी सहित 2.75 लाख से अधिक की संपत्ति जप्त

धमतरी। थाना अर्जुनी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पोटियाडीह स्थित पानी टंकी के पास कुछ व्यक्ति अवैध रूप से जुआ खेल रहे हैं।जिसकी सूचना पर त्वरित संज्ञान लेते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही कर 5 व्यक्तियों को अवैध रूप से रूपये-पैसों का दांव लगाकर “काट-पत्ती” नामक जुआ खेलते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।एवं जुआरियों के कब्जे से सामग्री जप्त की गई।तथा आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 48/26, धारा 3(2) जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।

गिरफ्तार जुआरियों के नाम
(1) अश्वन कुमार, निवासी सोरम,
(2) युवराज कुमार, उम्र 34 वर्ष, निवासी गुंडरदेही, जिला बालोद
(3) परमानंद कोसरे, उम्र 46 वर्ष, निवासी भखारा,
(4) महेन्द्र कुमारें महिपाल,उम्र 38 वर्ष, निवासी बोरगहन रनिचराई,
(5) शुभम चन्द्राकर,उम्र 29 वर्ष, निवासी चिचा पाटन, जिला दुर्ग

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *