नशामुक्ति केंद्रों में योग-ध्यान से जागी नई उम्मीद

योग और सकारात्मक सोच से नशे के खिलाफ मजबूत संकल्प

धमतरी। समाज कल्याण विभाग द्वारा शांति मैत्री ग्रामीण विकास संस्थान, दरबा द्वारा संचालित नशामुक्ति केंद्र (धमतरी एवं कुरुद) में एक विशेष जागरूकता एवं प्रेरक सत्र का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में आर्ट ऑफ लिविंग के अतिथि प्रशिक्षक परशुराम ने केंद्र में निवासरत हितग्राहियों एवं स्टाफ को योग, प्राणायाम, ध्यान तथा मोटिवेशनल सत्र के माध्यम से मार्गदर्शन प्रदान किया।कहा कि नियमित योग एवं ध्यान से मानसिक संतुलन, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक सोच का विकास होता है, जो नशे की लत से बाहर निकलने में अत्यंत सहायक सिद्ध होता है।इस दौरान सहभागियों ने सक्रिय रूप से भाग लेते हुए योगाभ्यास किया तथा अपने अनुभव साझा किए।इसके माध्यम से हितग्राहियों में आत्मबल, अनुशासन एवं नशामुक्त जीवन जीने के प्रति दृढ़ संकल्प का संचार हुआ।
संस्था के प्रतिनिधियों ने बताया कि केंद्रों में इस प्रकार के नियमित सत्रों के माध्यम से हितग्राहियों के समग्र पुनर्वास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *