
जिले के 23 हजार से अधिक हितग्राहियों के खातों में पहुंची 33 करोड़ से अधिक राशि
धमतरी। मुख्यमंत्री ने दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के लगभग 5 लाख भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को 500 करोड़ रुपये की राशि का अंतरण किया।यह कार्यक्रम बलौदाबाजार स्थित पंडित चक्रपाणि शुक्ल हायर सेकेंडरी स्कूल मैदान में आयोजित हुआ, जहां से मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न जिलों के हितग्राहियों से बातचीत कर योजना के लाभ और उनके जीवन में आए सकारात्मक बदलावों की जानकारी ली।इसके तहत धमतरी जिले के कुल 23,107 पात्र भूमिहीन कृषि मजदूरों के बैंक खातों में 23 करोड़ 10 लाख 70 हज़ार रुपये आए।प्रति हितग्राही 10,000 रुपये की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से ऑनलाइन अंतरित की गई।इस अवसर पर जिला मुख्यालय सहित सभी विकासखंड मुख्यालय में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।जनपद कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक ओंकार साहु वर्चुअल रूप से जुड़े तथा हितग्राहियों को सहायता राशि हस्तांतरण के प्रमाण पत्र वितरित किए,जिला प्रशासन द्वारा कलेक्टर के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का सुव्यवस्थित संचालन किया गया, वहीं तहसील एवं नगरीय निकाय स्तर पर भी जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में आयोजन संपन्न हुआ।


