शहादत दिवस के अवसर पर एनएसयूआई द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम एवं युवा संकल्प आयोजन

धमतरी। शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव के शहादत दिवस के अवसर पर एनएसयूआई द्वारा पीजी कॉलेज में कार्यक्रम कि शुरुआत शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण एवं दो मिनट के मौन के साथ की गई।एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजा देवांगन ने कहा कि शहीदों ने जिस भारत का सपना देखा था, उसे साकार करने की जिम्मेदारी आज के युवाओं पर है।युवाओं से अन्याय, भ्रष्टाचार एवं गलत व्यवस्थाओं के खिलाफ आवाज उठाने का आह्वान किया।जिस पर युवाओं ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया कि वे समाज और देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएंगे तथा शहीदों के आदर्शों को अपने जीवन में उतारेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *