
धमतरी। हिन्दू नववर्ष के महापर्व पर विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी त्रिदेव लोक महोत्सव समिति एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से 20,21 एवं 22 मार्च को गौठान चौक, बस स्टैंड कचना में भव्य लोककला महोत्सव का आयोजन का शुभारंभ कलश शोभायात्रा गलीभ्रमण से किया गया,जिसमें स्थानीय राऊत नाचा पार्टी कचना आकर्षक का केन्द्र रहा।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि,अध्यक्ष एवं समस्त पंचगण की गरिमामयी उपस्थिति में द्वीप प्रज्वलन कर किया गया।एवं मंगलाचरण में स्थानीय भजन संध्या मंडली कचना,रामायण, पंडवानी,रामधुनी, जसझाकी,नाचा एवं फाग की भव्य प्रस्तुतियों के मध्य हिन्दू नववर्ष उत्सव मनाया जा रहा है।वही कार्यक्रम का अंतिम दिवस को विभिन्न कार्यक्रमों का मंचन होना है।तथा रात्रिकालीन मां के ममता लोक नाचा पार्टी ग्राम कांयाबांधा सोनपैरी की प्रस्तुति होनी है।


