गंगरेल में इतिहास रचेगा ‘महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप’

3 महिला टीमों की दमदार भागीदारी से बढ़ा उत्साह,प्रतियोगिता में 52 टीमें हिस्सा ले रही

धमतरी। पहली बार गंगरेल बांध पर ‘गंगरेल नौकायान उत्सव’ के अंतर्गत भव्य महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। यह रोमांचक प्रतियोगिता, 22 मार्च को दोपहर 3 बजे से प्रारंभ होगी, जिसका जिलेवासियों को बेसब्री से इंतजार है।
प्रतियोगिता की शुरुआत – मचान हाट प्वाइंट से गंगरेल ब्लू एडकेचर स्पोर्टस च्वाइंट जो 1000 मीटर की चुनौतीपूर्ण दूरी में अपनी क्षमता और तालमेल का प्रदर्शन करेंगी।जिसका उद्देश्य गंगरेल बांध को प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में स्थापित करना, जल पर्यटन को बढ़ावा देना तथा स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है।एवं प्रतियोगिता के माध्यम से जिले की प्राकृतिक सुंदरता और संभावनाओं को व्यापक पहचान मिलने की उम्मीद है।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा सांसद रूपकुमारी चौधरी होंगी।इस आयोजन की सबसे विशेष और प्रेरणादायक बात यह है कि ग्रामीण अंचल की तीन महिला टीमें,ग्राम लिर्रा,की चयन बाई,सुमन एवं दिनेश्वरी निधार अपनी पारंपरिक लकड़ी की नाव के साथ इस प्रतियोगिता में शामिल होकर न केवल प्रतिस्पर्धा को रोचक बना रही हैं, बल्कि महिला सशक्तिकरण का भी सशक्त संदेश दे रही हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उनका यह साहस और जज्बा सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
प्रतियोगिता में विजेताओं के लिए आकर्षक नगद पुरस्कार भी निर्धारित किए गए हैं।प्रथम पुरस्कार : 1,00,000 रुपये,द्वितीय 50,000 रुपये,तृतीय 25,000 रुपये, इसके अतिरिक्त बोट सजावट एवं वेशभूषा प्रतियोगिता के लिए 11,000 रुपये का विशेष पुरस्कार भी रखा गया है।कलेक्टर ने जिले के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों, युवाओं, खेल प्रेमियों एवं आमजन से अधिक से अधिक संख्या में आयोजन स्थल पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।कहा कि“गंगरेल नौकायान उत्सव धमतरी की नई पहचान बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।यह आयोजन केवल खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और प्राकृतिक धरोहर को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का माध्यम है।विशेष रूप से महिला टीमों की भागीदारी इस आयोजन को और अधिक गौरवपूर्ण बनाती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *