
74 युवाओं का हुआ प्राथमिक चयन
धमतरी। कलेक्टर के निर्देश एवं मार्गदर्शन में जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए एक दिवसीय रोजगार मेले का भव्य आयोजन किया गया।कलेक्टर की मंशा के अनुरूप स्थानीय युवाओं को निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित संस्थाओं में बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित इस मेले में जिला रोजगार एवं मार्गदर्शन केन्द्र धमतरी के पंजीकृत 12 प्रतिष्ठित नियोक्ता संस्थाएं सम्मिलित हुईं।इस मेले में जिले भर से कुल 103 बेरोजगार युवाओं ने हिस्सा लिया और अपनी योग्यता का प्रदर्शन किया।तथा नियोक्ताओं द्वारा शैक्षणिक योग्यता और साक्षात्कार के आधार पर युवाओं का सूक्ष्म मूल्यांकन किया गया, जिसके उपरांत कुल 74 युवाओं का विभिन्न पदों के लिए प्राथमिक चयन किया गया है।


