
पुलिस की सतर्कता से 518 ग्राम गांजा, मोबाइल व मोटरसायकल सहित 82,680/-रूपये कीमती सामग्री जप्त
धमतरी। थाना अर्जुनी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम नवागांव में राधा स्वामी सत्संग भवन के पीछे दो व्यक्ति अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा की बिक्री कर रहे हैं।जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा बताए गए स्थान में घेराबंदी की गई।घेराबंदी के दौरान आरोपी सोमराज साहू,उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम कंडेल नवागांव, एवं रविकुमार,उम्र 29 वर्ष,निवासी नवागांव,को पकड़कर तलाशी ली गई।तथा उक्त कृत्य पाए जाने पर आरोपियों के विरुद्ध धारा 20 (बी),।। (ए) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।


