ग्राम पंचायत चिखली में जल अर्पण दिवस मनाया गया

धमतरी। ग्राम पंचायत चिखली जो कि जिले में एक विशेष पहचान बना चुकी है,जल जीवन मिशन के अंतर्गत जल बचाने के निरंतर प्रयास में लगा रहा है, ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू की गई यह योजना किसी वरदान से कम साबित नहीं हो रही है।इसका लक्ष्य है कि ग्रामीण क्षेत्र के सभी परिवारों, स्कूलों और आंगनबाड़ियों में व्यक्तिगत घरेलू नल कनेक्शन के माध्यम से प्रतिदिन प्रति व्यक्ति 55 लीटर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाए।सुबह-शाम नियमित रूप से पानी की मिलने से लोगों की परेशानी काफी कम हो गई है और ग्रामीण सरकार को इसके लिए बधाई दे रहे हैं।कुछ साल पहले इस गांव के लोगों को पीने के पानी के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती थी।ग्रामीणों को पानी लाने के लिए काफ़ी दिक्क़त की सामना करना होता था,स्थित कुओं, तालाबों या अन्य जल स्रोतों तक जाना पड़ता था।खासकर महिलाओं को कई चक्कर लगाने पड़ते थे, जिससे उनका काफी समय और मेहनत खर्च होती थी।आज की जल अर्पण कार्यक्रम में जल संरक्षण को लेकर विभाग के अधिकारी ने ग्रामीणों को संबोधित कर भविष्य की स्थिति के बारे में अवगत कराया गया वाटर रिचार्ज एवं वॉटर डिसचार्ज के संबंध में समझाया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *