अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर नेपाल की संस्था द्वारा शिक्षिका गीताजंली साहू ‘मातृभाषा रत्न’ सम्मान से सम्मानित

धमतरी। अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर शैक्षिक एवं सामाज सेवा के लिए गीतांजली साहू व्याख्याता हाई स्कूल पोटियाडीह को काठमांडू में ‘मातृभाषा रत्न’ उपाधि से सम्मानित किया गया।यह सम्मान साहित्यिक संस्था शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय फाउंडेशन नेपाल द्वारा प्रदान किया गया।समारोह का मुख्य उद्देश्य नेपाल भारत मैत्री संबंधों को सुदृढ़ करना, देवनागरी लिपि का संरक्षण एवं संवर्धन, तथा हिन्दी -नेपाली जैसी मैत्री भाषाओं का वैश्विक स्तर पर प्रचार -प्रसार करना था।साथ ही देश-विदेश के कवियों, लेखकों ,साहित्यकारों एवं शिक्षकों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रोत्साहित करना रहा।इस अवसर पर नेपाल और भारत सहित पांच देशों की लगभग एक हजार साहित्यिक एवं शैक्षणिक प्रतिभाओं को ‘मातृभाषा रत्न’ मानव उपाधि तथा ‘मातृभाषा गौरव’ सम्मान से अलंकृत किया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *